Nunwo Rajasthan News Portal

हर ख़बर, साँची ख़बर

Breaking

Post Top Ad 2

Your Ad Spot

शनिवार, 15 अप्रैल 2023

आर्यावर्त की वृहद काव्य गोष्ठी सम्पन्नडॉ कृष्णा कुमारी एवं सुरेश भैया हुए सम्मानित

आर्यावर्त की वृहद काव्य गोष्ठी  सम्पन्न
डॉ कृष्णा कुमारी एवं सुरेश भैया हुए सम्मानित
कोटाः 15 अप्रेल।
कल दिनांक 14अप्रेल2023 शुक्रवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर(बाबा साहेब) की 132वीं जयन्ती पर सालासर प्रोपर्टीज  अहिसां सर्किल के सोजन्य से आर्यावर्त साहित्य समिति के बेनर तले वृहद काव्य गोष्ठी का आयोजन रखा गया।शुरूआत महाकवि किशन जी वर्मा ने माँ सरस्वति की वन्दना बहुत ही मधुर स्वर में की।अतिथियों का माल्यार्पण किया।
कवियों ने देश के हालात,कानून की बिगड़ती दुर्दशा,संविधान में फेरबदल,भ्रष्टाचार,श्रृंगार व वीर रस की उत्कृष्ट रचनाओं एवं श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से सारा वातावरण काव्यरस से सरोबार हो गया।
कार्यक्रम में युगल किशोर जी शर्मा, श्री अब्दुल हक जी, दीन दयाल जी,बाबूलाल जी शर्मा,निर्भयसिहँ जी सोलँकी विशिष्ठ अतिथि रहै।अति विशिष्ठ अतिथि उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार जी बंसल आम आदमी पार्टी जिला कोटा रहे।इकबाल हुसैन जी सह ब्लाक अध्यक्ष ,निरजंन जी तिवारी ब्लाक अध्यक्ष,बहादुर सिहं जी सोलंकी वार्ड अध्यक्ष आम आदमी पार्टी कोटा का आतिथ्य रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य धनराज जी शर्मा ने की एवं मुख्य अतिथि वयोवृद्ध व.साहित्यकार पं. लोकनारायण जी शर्मा व बाबा जितेन्द्र जी निर्मोही व.साहित्यकार रहै। 
कार्यक्रम में उ.प्रदेश से आयी डॉ सुधासिहं,अनिता सिहंं व लक्ष्मी राजपूत  कवयित्रीयों ने काव्यपाठ किया।डॉ कृष्णा कुमारी व. साहित्यकार व बून्दी के सुरेश कुमार भैया को "सालासर सम्मान" से नवाजा गया।मंच संचालन बहुत ही सशक्त हस्ताक्षर  व.साहित्यकार आनन्द हजारी ने चिरपरिचित अन्दाज  में प्रभावी ढंग से किया। रोटेदा बून्दी से देवकी दर्पण,सुरेश भैया,उ.प्रदेश से देवेश दीक्षित देव,नरेशरिषी तालेड़ा,भारत भूषण रामगंजमंडी ने काव्यपाठ किया।
स्थानीय रचनाकारों में पँ लोकनारायण शर्मा, आ.सी.आदित्य,रविन्द्र बीकावत सुमित जैन, बृजेन्द्रसिहँ झाला ,युगलकिशोर शर्मा,रामजीशर्मा, चित्रकार नन्दजी ठाकुर,हरिचरण अहरवाल,राजेन्द्र पँवार ,रोहित दाधीच,तेजकरण तेज,बन्टी सुमन,रुपनारायण संजय,राजेश गौतम,रामकरण प्रभाती,गौरस प्रचण्ड,दिलीपसिहँ हरप्रीत आदि कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाऐं सुनाकर श्रोताओं को तालियों के लिए मजबूर कर दिया।आचार्य पँ.धनराज जी शर्मा  प्रो.सालासर प्रोपर्टीज ने आभार व्यक्त किया और कहा कि काव्य गौष्ठी एवं साहित्यकारों के लिए मैं हमेशा तैयार रहूगाँ और अगले साल इससे भी भव्य सम्मान और कार्यक्रम किया जावेगा अन्त में आर्यावर्त समिति के महासचिव नन्दजी ठाकुर ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad 3

https://1.bp.blogspot.com/-LCni8nj6Pf0/YTK0cUKNSsI/AAAAAAAAA0U/wVPSwz7KZ7oI9WshKzLewokpker4jMqRQCLcBGAsYHQ/s0/IMG-20210903-WA0020.jpg