Nunwo Rajasthan News Portal

हर ख़बर, साँची ख़बर

Breaking

Post Top Ad 2

Your Ad Spot

सोमवार, 18 दिसंबर 2023

नेम प्रकाशन राजस्थानी भाषा पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

नेम प्रकाशन राजस्थानी भाषा पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित
◆कुल 26 रचनाकारों को किया जाएगा पुरस्कृत
◆गद्य एवं पद्य सभी विधाओं की राजस्थानी कृतियों के लिए दिए जाते हैं पुरस्कार
--------------------------------------  
नागौर: 18 दिसम्बर। मायड़भाषा राजस्थानी के साहित्यकारों को प्रात्साहित करने हेतु नेम प्रकाशन, डेह की ओर से दिए जाने वाले भाषा पुरस्कार, 2024 के लिए राजस्थानी में सृजित कविता, कहानी, नाटक, उपन्यास, निबंध, व्यंग्य एवं बालसाहित्य सहित सभी विधाओं की मौलिक कृतियां आमंत्रित की जाती है। इच्छुक रचनाकार को नेम प्रकाशन की ओर से निर्धारित एक पृष्ठ के आवेदन पत्र में सभी प्रविष्टियां पूर्ण करके उसके साथ कृति की चार प्रतियां नेम प्रकाशन के अध्यक्ष श्री पवन पहाड़िया को भेजनी है। आवेदन हेतु अंतिम तिथि 31 दिसम्बर, 2023 है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त कृतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के लिए प्रेषित कृतियां विगत 10 वर्षों की समयावधि अर्थात 2013 से 2022 के मध्य प्रकाशित होनी चाहिए। लोककला से जुड़े पुरस्कारों के लिए आवेदन-पत्र के साथ संक्षिप्त विवरण स्वीकार्य होगा। प्रविष्टियां भिजवाए जाने का पता-

पवन पहाड़िया, ग्राम- डेह जिला-नागौर (राजस्थान) दूरभाष : 9414864009

नेम प्रकाशन की ओर से वर्ष 2024 के लिए कुल 26 रचनाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें एक पुरस्कार 51000-/ का रूपचंद समदड़िया स्मृति राजस्थानी विशेष सेवा शिखर सम्मान रचनाकार के समग्र योगदान पर प्रदान किया जाएगा, वहीं शेष 25 पुरस्कार ग्यारह-ग्यारह हजार राशि, शॉल, श्रीफल एवं मानपत्र के साथ भेंट किए जाएंगे। मायड़भाषा के विकास एवं संवर्द्धन हेतु दिए जाने वाले ये भाषा पुरस्कार नेमीचंद पहाड़िया राजस्थानी पद्य पुरस्कार, अमराव देवी पहाड़िया राजस्थानी गद्य पुरस्कार, सोहनीदेवी सूरजमल पांड्या राजस्थानी व्यंग्य पुरस्कार, कमलादेवी पहाड़िया राजस्थानी उपन्यास पुरस्कार, मोहनदान गाडण राजस्थानी भक्ति काव्य पुरस्कार, सोहनदान सिंहढायच डिंगल काव्य पुरस्कार, जुगलकिशोर जैथलिया राजस्थानी भासा सेवा सम्मान, गोपीलाल चैनसुख सेठी राजस्थानी साहित्य पुरस्कार, कंवरलाल मच्छी राजस्थानी महिला लेखिका पुरस्कार, चण्डीदान देवकरणोत राजस्थानी अनुवाद पुरस्कार, अमितसिंह चौहान राजस्थानी बाल काव्य पुरस्कार, गोपालसिंह उदावत राजस्थानी वय वन्दन पुरस्कार, भंवरलाल बेताला राजस्थानी गद्य पुरस्कार, राजकंवर सिंहढायच राजस्थानी लोक कला पुरस्कार, नाथूराम चौधरी राजस्थानी यात्रा वृत्तांत पुरस्कार, केशवदान सांदू शिव (गोटण) राजस्थानी पद्य पुरस्कार, बख्तावरदान जुगतावत राजस्थानी निबंध पुरस्कार, बलदेवराम छीलरा राजस्थानी साहित्य पुरस्कार, वैद्यराज बंशीधर पारीक राजस्थानी पर्यावरण वानिकी पुरस्कार, शिम्भुराम धोळया राजस्थानी कहाणी पुरस्कार, मोहनलाल टोगसिया राजस्थानी पैली पोथी पुरस्कार, रतनकंवर ऊमरदान खिड़िया राजस्थानी गद्य पुरस्कार, गीता देवी बजरंगदास गौतम राजस्थानी लघु कथा पुरस्कार, बाबा रघुनाथराम बेणीवाल राजस्थानी बाल गद्य पुरस्कार, हरिदेवी शेराराम दन्तुसळिया राजस्थानी संस्मरण पुरस्कार नामों से प्रदान किए जाते हैं।

पवन पहाड़िया, अध्यक्ष   लक्ष्मणदान कविया, संयोजक

1 टिप्पणी:

  1. फार्म किधर मिलेगा और पुस्तक की कितनी प्रतिया किस पते पर भिजवाना है।

    जवाब देंहटाएं

Post Top Ad 3

https://1.bp.blogspot.com/-LCni8nj6Pf0/YTK0cUKNSsI/AAAAAAAAA0U/wVPSwz7KZ7oI9WshKzLewokpker4jMqRQCLcBGAsYHQ/s0/IMG-20210903-WA0020.jpg