Nunwo Rajasthan News Portal

हर ख़बर, साँची ख़बर

Breaking

Post Top Ad 2

Your Ad Spot

मंगलवार, 6 जून 2023

नेम प्रकाशन ने की पुरस्कारों की घोषणा मायड़ भाषा के 24 महनीय साहित्यकार होंगे सम्मानित


नेम प्रकाशन ने की पुरस्कारों की घोषणा मायड़ भाषा के 24 महनीय साहित्यकार होंगे सम्मानित
प्रदेश का सबसे बड़ा मायड़भाषा महोत्सव 25 जून को
मायड़भाषा के 24 महनीय साहित्यकार होंगे सम्मानित
राजस्थानी विशेष सेवा शिखर सम्मान डॉ. देव कोठारी को
दर्जन भर पोथियों का होगा लोकार्पण
डेह नागौर। पवन पहाड़िया
अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति तथा नेम प्रकाशन, डेह के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला सालाना साहित्यकार सम्मान उच्छब रविवार 25 जून, 2023 को ग्राम डेह के कुंजल माताजी मंदिर परिसर में सुबह दस बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम संयोजक श्री लक्ष्मण दान कविया ने बताया कि आयोज्य सम्मान समारोह में प्रोफेसर अर्जुनदेव चारण (संयोजक, राजस्थानी भाषा परामर्श मण्डल केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली), एच.आर. कुड़ी (अध्यक्ष पुलिस जबाबदेही आयोग, राजस्थान सरकार जयपुर) सीन काफ निजाम (ख्यातनाम उर्दू शायर) डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी IAS (निदेशक ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान जयपुर), मीठेश निर्मोही (उपाध्यक्ष-राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर), राजेश विद्रोही (गजलकार लाडनूँ) अशोक समदड़िया नागौर, डॉक्टर हापूराम चौधरी नागौर, बुधाराम गर्वा जायल, जेठूसिंह चौहान पंचायत समिति सदस्य डेह, रणवीरसिंह उदावत-सरपंच आदर्श ग्राम पंचायत डेह मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
श्री कविया ने बताया कि इस वर्ष से दिए जाने वाले साहित्यकार सम्मान उच्छब में पहली बार 2023 को यादगार वर्ष बनाने हेतु नेम प्रकाशन, डेह की ओर से साहित्य प्रेमी भामाशाहों के सहयोग से 24 साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। राजस्थानी भाषा के साहित्यकारों के सम्मान की दृष्टि से नेम प्रकाशन इतना बड़ा जलसा करने वाली देश की अग्रणी संस्था बन गई है।
नेम प्रकाशन के संरक्षक सुखदेवसिंह गाडण ने बताया कि इस बार के पुरस्कारों के चयन हेतु निर्णायक मण्डल में लक्ष्मण दान कविया, पवन पहाड़िया, डॉ. गजादान चारण , श्रीराम वैष्णव, सांवलदान कविया, डॉ. रामरतन लटियाल, महेंद्रसिंह खिड़िया एवं गोविंद सिंह कविया की सेवाएं ली गईं।
समारोह आयोजक पवन पहाड़िया ने बताया कि पुरस्कार सम्मान में सर्व प्रथम नेमीचंद पहाड़िया स्मृति राजस्थानी पद्य पुरस्कार जोधपुर के श्यामसुंदर भारती को उनकी कृति कविता री फुलवाड़ी पर , दूसरा अमराव देवी पहाड़िया स्मृति राजस्थानी गद्य पुरस्कार तिलानेस डेगाणा के मनोहरसिंह राठौड़ को उनकी कृति धरती री सौरम पर, तीसरा सोहनीदेवी सूरजमल पांड्या स्मृति राजस्थानी व्यंग्य पुरस्कार गंगानगर के मंगत बादल को उनकी कृति भेड़ व ऊन रौ गणित पर, चौथा कमलादेवी पहाड़िया स्मृति राजस्थानी उपन्यास पुरस्कार चूंटीसरा नागौर के माणक तुलसीराम गौड़ को उनकी कृति जीत रौ सेवरो पर, पांचवां मोहनदान गाडण स्मृति राजस्थानी भक्ति काव्य पुरस्कार टेहला नागौर के करणीसुत लखावत को उनकी कृति मां आवड़ सायर चरित मानस पर, छठा सोहनदान सिंहढायच स्मृति डिंगल काव्य पुरस्कार मेवाड़ उदयपुर के देवकर्ण सिंह रूपाहेली को उनकी कृति बणी ठणी रा बालमा पर, सातवां जुगलकिशोर जैथलिया स्मृति राजस्थानी भासा सेवा सम्मान गोगेलाव के नारायणसिंह पीथळ को 43 वर्षों से मायड़ भाषा की सेवा पर, आठवां पारसमल पांड्या स्मृति राजस्थानी साहित्य पुरस्कार बीकानेर के राजेन्द्र जोशी को उनकी कृति जुम्मे की नमाज पर, नवम मैनादेवी पांड्या स्मृति राजस्थानी महिला लेखिका पुरस्कार बीकानेर की सीमां भाटी को उनकी कृति हेत री हूंस पर, दसवां चण्डीदान देवकरणोत स्मृति राजस्थानी अनुवाद पुरस्कार जोलावास (उदयपुर) के शिवदानसिंह को उनकी कृति सांकळ पर, ग्यारहवां अमितसिंह चौहान स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार झोरड़ा (नागौर) के प्रहलादसिंह को उनकी कृति म्हारी ढाणी पर, बारहवां गोपालसिंह उदावत स्मृति राजस्थानी वय वन्दन पुरस्कार अलाय (नागौर) के शंकरलाल तिवाड़ी को चालीस वर्षों से राजस्थानी भासा सेवा पर, तेरहवां भंवरलाल बेताला स्मृति राजस्थानी गद्य पुरस्कार भदाणा बानां (नागौर) के डॉ. सुखदेव राव को उनकी कृति पिछाण पर, चौदहवां राजकंवर सिंहढायच स्मृति राजस्थानी भाषा लोक कलाकार पुरस्कार शिव (नागौर) के सत्यपाल सांदू को लोक कला संवर्द्धन हेतु, पन्द्रहवां नाथूराम चौधरी स्मृति राजस्थानी यात्रा वृत्तांत पुरस्कार रोटेदा (बूंदी) के देवकी दर्पण को उनकी कृति कांकरी गूँधता पग पर, सोलहवां केशवदान सांदू शिव (गोटण) स्मृति राजस्थानी पद्य पुरस्कार होडा (माण्डलगढ़) के मोहनपुरी की कृति अचपळी बातां पर, सत्रहवां बख्तावरदान जुगतावत स्मृति राजस्थानी निबंध पुरस्कार चक सचियापुरा बज्जू बीकानेर के संग्रामसिंह सोढा को उनकी कृति सतरंगी सँस्कृति पर, अठारहवां बलदेवराम छीलरा स्मृति राजस्थानी साहित्य पुरस्कार नेनवा ( बूंदी ) के जयसिंह आशावत को उनकी कृति कुणसी साची बात पर, उन्नीसवां वैद्यराज बंशीधर पारीक स्मृति राजस्थानी पर्यावरण वानिकी पुरस्कार करमावास (पाली) के अर्जुनदान चारण को उनकी कृति राजस्थान रा रूंख पर, बीसवां शिम्भुराम धोळिया स्मृति राजस्थानी कहाणी पुरस्कार बालोतरा (बाड़मेर) के धनराज पंवार को उनकी कृति राजस्थानी कहाणियां पर, इक्कीसवां मोहनलाल टोगसिया स्मृति राजस्थानी पैली पोथी पुरस्कार भवानीसिंह भावुक टापरवाड़ा (परबतसर) को उनकी कृति बिणजारा री बेलड़ी पर, बाइसवां रतनकंवर ऊमरदान खिड़िया स्मृति राजस्थानी गद्य पुरस्कार सींथळ (बीकानेर) के सुरेश सोनी की कृति रणभेरी भाग 6 पर, तेइसवां गीता देवी बजरंगदास गौतम स्मृति राजस्थानी लघु कथा पुरस्कार खांडप (बाड़मेर) के छगनलाल व्यास को उनकी कृति अस्सी लघुकथावां प्रदान किया जाएगा।
समारोह आयोजन समिति के सदस्य डॉ. गजादान चारण ‘शक्तिसुत’ ने बताया कि सभी 23 पुरस्कृत साहित्यकारों को श्रीफल, शॉल, साफा, अभिनन्दन पत्र एवं साहित्य के साथ 11000/- नकद धनराशि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। डॉ. चारण ने आगे बताया कि इस वर्ष संस्थान की ओर से भामाशाह अशोक समदड़िया के सौजन्य से एक राजस्थानी विशेष सेवा शिखर सम्मान शुरु किया है। 51000/- नकद धनराशि का यह रूपचंद समदड़िया स्मृति राजस्थानी विशेष सेवा शिखर सम्मान उदयपुर के डॉ. देव कोठारी को उनके समग्र साहित्यिक- सांस्कृतिक एवं भाषायी अवदान हेतु प्रदान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad 3

https://1.bp.blogspot.com/-LCni8nj6Pf0/YTK0cUKNSsI/AAAAAAAAA0U/wVPSwz7KZ7oI9WshKzLewokpker4jMqRQCLcBGAsYHQ/s0/IMG-20210903-WA0020.jpg