Nunwo Rajasthan News Portal

हर ख़बर, साँची ख़बर

Breaking

Post Top Ad 2

Your Ad Spot

सोमवार, 8 अगस्त 2022

जंतर-मंतर पर मायड़ भाषा प्रेमियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर मायड़ भाषा प्रेमियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
राजस्थान के नौजवान ने दिया, 'म्हारे मन में खोट नहीं,भाषा नहीं तो वोट नहीं'
अगले चुनाव में नौजवान लगाएंगे भाषा के नाम पर सरकार की नैया पार।
नई दिल्ली। 8 अगस्त 2022 राजस्थानी, भोटी, भोजपुरी, हो, मगही, अंगिका, मुंडारी, कुरवा बाड़गु कोशाली आदि 10 भाषाओं के भाषा-प्रेमियों ने आज जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, बिहार, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड आदि राज्यों के मायड़ भाषा प्रेमियों ने लघु भारत का स्वरूप दिखाया, सभी भाषाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारी मूल जड़ें काटकर शिक्षण में पराई भाषाओं को थोपना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आज देश की खूबसूरती इसकी सांस्कृतिक विविधता में है। एकरूपता के नाम पर किसी विशेष भाषा को थोपा जाना मूल अधिकारों का हनन है।
 हजारों भाषा प्रेमियों में महिलाओं एवं पुरुषों की उपस्थिति को संबोधित करते हुए राजस्थानी मोट्यार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिवदान सिंह जोलावास ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था से लेकर रक्षा पंक्ति और सांस्कृतिक गौरव में राजस्थान सर्वोच्च स्थान रखता है। 25 अगस्त 2003 को राजस्थान विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से भेजा गया प्रस्ताव आज भी आठवीं अनुसूची में शामिल होने का इंतजार कर रहा है। राजस्थानी भाषा, भाषा के वैज्ञानिक मानकों में कहीं भी कम नहीं है, फिर भी आजादी के अमृत महोत्सव पर हमारी जनवाणी को सम्मान नहीं मिलना बड़ा दुखदाई है। राजस्थान की जनता का धैर्य अब टूट रहा है, समय रहते सरकारों ने इसे मान्यता नहीं दी तो मायड़ भाषा के लड़ाके भाषाई क्रांति का सूत्रपात करेंगे। प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार स्वामी ने क्लियर संस्था के इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मायड़ भाषा का संकल्प दिलाया कि:-
 "म्हारे मन में खोट नहीं।
भाषा नहीं तो बोट नहीं"।।
 उन्होंने 11 खंड का शब्दकोश दिखाते हुए कहा कि जब दुनिया का समृद्धत्तम शब्दकोश हमारे पास है, उसके बाद भी हमारी भाषा की उपेक्षा की जा रही है, यह दुखदाई स्थिति है।
इस कार्यक्रम में राजस्थान से प्रशान्त जैन, जगदीश मेघवाल, मगराज मेघवाल, सुरेंद्र स्वामी आदि के नेतृत्व में प्रदेश के सैकड़ों युवाओं ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उक्त जानकारी राजस्थानी मोटियार परिषद के प्रदेश प्रवक्ता भवानी सिंह राठौड़ ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad 3

https://1.bp.blogspot.com/-LCni8nj6Pf0/YTK0cUKNSsI/AAAAAAAAA0U/wVPSwz7KZ7oI9WshKzLewokpker4jMqRQCLcBGAsYHQ/s0/IMG-20210903-WA0020.jpg